फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women's Hockey Competition: COE Ranchi beat Steel Plant Bhilai by 10-1

महिला हॉकी प्रतियोगिता : सीओई रांची ने स्टील प्लांट भिलाई को 10-1 से हराया

Sun, 20 Jul 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Women's Hockey Competition: COE Ranchi beat Steel Plant Bhilai by 10-1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को छह मुकाबले हुए। इनमें एनसीओई सोनीपत (हरियाणा), सीओई रांची (झारखंड), साई हॉस्टल भोपाल की टीमें विजेता रहीं। एनईआर हाॅकी गोरखपुर और एनसीओई कोलकाता, उत्तर प्रदेश एकादश व स्पोर्ट हॉस्टल रायरकेला ओडिशा एवं एमपी अकादमी ग्वालियर और एनसीसी सोनीपत हरियाणा की बीच मैच ड्रा हुआ।



पहला मैच एनईआर हॉकी गोरखपुर और एनसीओई कोलकाता के मध्य खेला गया। 2-2 गोल से मैच ड्रा रहा। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैच के द्वितीय क्वार्टर में एनईआर गोरखपुर की ओर से मदुगुला भवानी ने एक गोल किया। जिसके जवाब में एनसीओई कोलकाता की ओर से तीसरे क्वार्टर शिवानी कुमार ने एक गोल दाग कर बराबरी पर ला दिया। मैच के 45वें मिनट में एनईआर गोरखपुर की टीम की ओर से कोमल साहनी ने एक गोल किया। चौथे क्वार्टर के 56वें मिनट में एनसीओई कोलकाता की शांति ने एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच यूनियन बैंक हाॅकी मुंबई और एनसीओई सोनीपत (हरियाणा) के मध्य खेमा गया। मैच में एनसीओई सोनीपत (हरियाणा) ने 4-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से खुशी ने सर्वाधिक दो गोल, रवीना व मंजू ने एक-एक गोल दागे। वहीं यूनियन बैंक हॉकी मुंबई की ओर से मैरी लोटला ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरा मैच सीओई रांची (झारखंड) और स्टील प्लांट भिलाई (छत्तीसगढ़) के मध्य खेले गए मैच में सीओई रांची (झारखंड) ने 10-1 गोल से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से शिवानी करकेटा ने सर्वाधिक दो-दो गोल व निक्की कुल्लू, प्रमाेदिनी लकरा, सलोमी नाग, रजनी करकेटा, नीरू, लियोनी हेमरूम ने एक-एक गोल दागे। जवाब में स्टील प्लांट भिलाई (छत्तीसगढ़) की ओर से गरिमा ने एक गोल किया।

चौथा मैच स्पोर्ट्स हाॅस्टल राउरकेला (ओडिशा) और उत्तर प्रदेश एकादश के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीम के बीच मैच 1-1 गोल से ड्रा रहा। मैच में स्पोर्ट्स हाॅस्टल राउरकेला की अलिवा जाट ने एक गोल किया। वहीं जवाब में उत्तर प्रदेश एकादश की पीतांबरी कुमारी ने एक गोल दाग कर मैच बराबरी पर किया। पांचवां मैच एमपी अकादमी, ग्वालियर और एनसीसी सोनीपत, हरियाणा के बीच खेला गया। मैच दो-दो गोल की बराबरी के साथ ड्रा रहा। छठवां मैच साई हॉस्टल भोपाल और खालसा हॉकी अकादमी पंजाब के मध्य खेला गया। इसमें 5-0 गोल से साई हॉस्टल, भोपाल की टीम विजयी रही।




प्रतियोगिता के दौरान के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नौबत सिंह, इब्राहिम खान, अखिलेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अंकुर राणा, सुजीत तिवारी, नितेश कुमार राज, सुषमा कुमारी, शलभ स्नेहलता, पूनम निरंजन आदि उपस्थित रहे।



- आज इन टीमों के मध्य होगा मुकाबला :

- सुबह 7:00 बजे, पूल-ए में सीओई झारखंड और एनसीओई कोलकाता

- सुबह 8:30 बजे, पूल-बी में स्पोर्ट हॉस्टल राउरकेला और एनसीओई सोनीपत हरियाणा

- सुबह 10:00 बजे, पूल-ए में एमपी अकादमी ग्वालियर और एनईआर हॉकी गोरखपुर

- दोपहर 3:00 बजे, पूल-बी में खालसा हॉकी अकादमी पंजाब और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई

- सायं 4:30 बजे, पूल-ए में एनसीसी सोनीपत हरियाणा और स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़

- शाम 6:00 बजे, पूल-बी में एनसीओई भोपाल और उत्तर प्रदेश एकादश के मध्य खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed