{"_id":"6a55415939e70458d80cee94","slug":"womens-anger-erupts-against-liquor-shop-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-9642-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब की दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा
विज्ञापन
- बोली महिलाएं - दुकान की वजह से खराब हो रहा क्षेत्र का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकारा में बस स्टैंड के पास काफी समय से संचालित एक देसी शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुईं महिलाओं ने ठेके को तत्काल वहां से हटाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने दुकान के बाहर रखी देसी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंक दीं और कई बोतलें भी तोड़ डालीं। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि इस शराब ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। इसके संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर ठेका आबादी क्षेत्र से दूर हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की इसी उदासीनता से नाराज होकर आखिरकार महिलाओं को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि देसी शराब का ठेका मुख्य बस स्टैंड, एक पवित्र मंदिर और राजकीय विद्यालय के बिल्कुल नजदीक स्थित है। इसके कारण यहां से रोजाना गुजरने वाली छात्राओं, महिलाओं, स्कूली बच्चों और आम यात्रियों को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराब पीने के बाद अराजक तत्व सार्वजनिक स्थान पर ही खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में चकारा और आस-पास की महिलाएं मिलकर इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देंगी। इस संबंध में लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। दुकान मालिक की तरफ से अभी कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं आया है।