फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women vote in loksabha election

मतदान कर चुनावी यज्ञ में आहुति दें महिलाएं

Thu, 25 Apr 2019 01:43 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
women vote in loksabha election
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : demo
झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को ‘महिला मतदाता जागरूकता संगोष्ठी’ हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि घर संवारने वाली महिलाएं देश को संवारने के लिए चुनाव रूपी यज्ञ में मतदान की आहुति अवश्य दें। इस दौरान सभी ने मतदान की शपथ ली। साथ ही शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के पार्क में भारतीय योग संस्थान व एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच संस्था के सहयोग से संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संस्थान की प्रमुख कुंती हरीराम ने कहा कि मतदाताओं की सूची में लगभग आधे नाम महिलाओं के हैं। ऐसे में महिलाओं के पास अपनी पसंद की सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच की संध्या सिंह ने कहा कि देश की दशा और दिशा तय करने के लिए सभी मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर गीता, शशि, मीना, नीना, नसीबन, सावित्री, नीलम, सपना, कमला, अमरदीप, दीपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



संविधान ने सभी को समान रूप से मतदान का अधिकार दिया है। सभी को इसका उपयोग करना चाहिए। चुनाव के जरिये देश के विकास में आम आदमी की सहभागिता सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधा परिहार


अपने देश के लोकतंत्र की पूरी दुनिया में एक अलग साख है। इसे बरकरार रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए। ये देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
- कुंती हरीराम


मतदान के जरिये हम देश का अगले पांच साल का भविष्य तय कर सकते हैं। ये मौका हमें संविधान की ओर से दिया गया है। इसका हम सभी को उपयोग करना चाहिए।
- संध्या सिंह

मतदान हमारा केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। सभी को बढ़ चढ़कर इसका निर्वहन करना चाहिए। इस बार चूके, तो अगले पांच साल तक इंतजार करना होगा।
- शिवानी सिंह 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed