फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women Village Heads Transform the Face of Villages; Many Receive Honors

Jhansi News: महिला प्रधानों ने बदली गांवों की तस्वीर, कई को मिला सम्मान

Fri, 24 Apr 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women Village Heads Transform the Face of Villages; Many Receive Honors

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ग्रामवासियों ने जिन महिलाओं को प्रधान चुनकर जिम्मेदारी सौंपी, उन्होंने अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश में पहचान बनाई। विकास कार्यों और नवाचारों के दम पर कई महिला प्रधानों को मुख्यमंत्री स्तर तक सराहना और सम्मान मिला।
जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में से 250 से अधिक में महिला प्रधान चुनी गईं। अधिकांश ने लगन, साहस और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया। महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूह बनवाए, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की।
विज्ञापन


चकारा पंचायत बनी मिसाल
मऊरानीपुर ब्लॉक की चकारा ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता देवी ने विकास की नई मिसाल पेश की। उन्होंने पंचायत भवन का निर्माण कराया, श्मशान घाट बनवाया और गांव में आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की। आमतौर पर ऐसी सुविधाएं शहरों में भी सीमित होती हैं, लेकिन चकारा में यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला हितैषी पंचायत की पहचान
देवी सिंह का पुरा की प्रधान रजनी आर्य ने वर्ष 2023-24 में श्मशान घाट का निर्माण कराया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। इस राशि का उपयोग उन्होंने सामुदायिक भवन के निर्माण में किया, जिससे गांव में सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिली। उनके कार्यों से क्षेत्र के लोग प्रेरणा ले रहे हैं।


जनपद में बड़ी संख्या में महिला प्रधान सक्रिय रूप से विकास कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से गांवों में सकारात्मक बदलाव आया है और जनपद की छवि भी सशक्त हुई है। - डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed