{"_id":"5e96062a8ebc3e76aa59c979","slug":"women-take-duty-lockdown-second-period-jhansi-news-jhs16456999","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की दूसरी पारी के लिए महिला योद्धाओं ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की दूसरी पारी के लिए महिला योद्धाओं ने संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन के पहले चरण में नागरिक सुरक्षा कोर की महिला स्वंयसेवकों ने विभिन्न जगहों पर जिम्मा संभालकर लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित किया। अब आज से शुरू हो रहे लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए भी महिला शक्ति तैयार हो चुकी है। सिविल डिफेंस की महिलाओं ने लॉकडाउन टू का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरने का संकल्प दोहराया है। इसके साथ ही, राशन दुकानों पर तैनात रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
लॉकडाउन के पहले चरण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अब दूसरे चरण के लिए भी लोगों को जागरूक करने का खाका खींच लिया गया है। सिविल डिफेंस की महिलाओं ने तीन मई तक लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। घटना नियंत्रक अधिकारी प्रगति शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने संकल्प लिया है कि विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाएंगीं। इसके साथ ही राशन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। वहीं बैंकों के बाहर भी तैनात रहने का जिम्मा सौंपा गया है। महिलाओं का कहना है कि यह वक्त बहुत संवेदनशील है, इसे लोगों को समझने की जरूरत है।
लॉकडाउन के पहले चरण में सक्रिय भागीदारी निभाई। अब लॉकडाउन टू का भी लोगों को पालन कराएंगे। इसकी तैयारी कर ली है।- आरती
---------
हमारी झांसी अब तक कोरोना से सुरक्षित है। हमारी कोशिश रहेगी कि लोगों को लॉकडाउन के प्रति जागरूक करें। घर पर रहने को प्रेरित करें।- काजल वर्मा
----------
लॉकडाउन टू में जागरूकता के लिए तमाम प्रयास करेंगे। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए तमाम जानकारियां देंगे।- चेतना
----------
प्रधानमंत्री मोदी की अपील को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लोगों को आगाह करेंगे कि लॉकडाउन टू का पालन करना जरूरी है। - मुस्कान
----------
राशन दुकानों और सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया था। अब फिर से सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक करेंगे।- वंदना पांडे
--------
लॉकडाउन टू भी हमारी अच्छी सेहत के लिए है। लोगों को इसका पालन करना चाहिए। सिविल डिफेंस इस काम में मजबूती से जुटा है।- शिल्पी रायकवार