फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women showed their sporting skills in the field...scored goals with all their might.

Jhansi News: मैदान में महिलाओं ने दिखाया खेल का हुनर...दनादन दागे गोल

Fri, 08 Mar 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Women showed their sporting skills in the field...scored goals with all their might.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से महिलाओं के हॉकी और फुटबॉल मैच आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं की बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी रही। इस दौरान महिलाओं ने हॉकी से सटीक निशाना साधते हुए बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचाया तो फुटबॉल में मजबूत किक लगाते हुए गोल दागे। खास बात यह रही कि ध्यानचंद स्टेडियम में अपने खेल का हुनर दिखा रहीं ज्यादातर महिलाएं पारंपरिक परिधान साड़ी में थीं।
स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में पहला मैच हॉकी का हुआ, जिसमें इनरव्हील क्लब झांसी और रॉयल रॉक्स लेडीज क्लब की सदस्याएं आमने-सामने नजर आईं। गोल दागने और बॉल को गोलपोस्ट में जाने से बचाने में महिलाओं ने खूब पसीना बहाया। कांटे की टक्कर में यह मुकाबला तीन-तीन गोलों की बराबरी पर छूटा। इसके बाद फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीआई गूंज और इनरव्हील क्लब कर्तव्य की सदस्याओं के बीच भिड़ंत हुई। बॉल को गोलपोस्ट तक पहुंचाने और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से बॉल को छुड़ाने में महिलाओं ने अपने खेल हुनर का खूब प्रदर्शन किया। यह मुकाबला चार-चार गोलों से बराबर रहा। इसके बाद सभी टीमों को अमर उजाला की ओर से उपहार भेंटकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेल प्रतिस्पर्धाओं में ममता यादव, ममता दासानी, मनीषा, अमृता, स्वाती सुधाकर, मोनिका, छाया, मोना कोहली, प्रियंका, सारिका, सरिता मित्तल, लीना यादव, रागिनी सिन्हा, प्रियंका निकोलस, अनुष्का सिंह समेत कई महिलाओं ने हिस्सेदारी की। जबकि, आयोजन का संयोजन ध्यानचंद स्टेडियम के जिम ट्रेनर विकास वेंदिया, हॉकी कोच सुषमा कुमारी, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील कुमार व वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed