फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women said - remove the liquor shop, otherwise the children will die of hunger

Jhansi News: महिलाएं बोलीं - शराब की दुकान हटाओ, वरना भूखे मर जाएंगे बच्चे

Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women said - remove the liquor shop, otherwise the children will die of hunger
- शराब की दुकान हटाने के लिए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। नवीन सब्जी मंडी के पास नंबर एक शराब की दुकान हटाने के लिए नगर की महिला व पुरुषों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि इस दुकान से यहां पर शराबियों का जमावड़ा रहेगा तथा यहां से नवीन सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए महिलाएं भी जाती हैं। इसलिए इस दुकान के रहने से शराबी अभद्र भाषा का प्रयोग, गंदी गालियां अश्लीलता का अंदेशा रहेगा। इसलिए इस दुकान को यहां से हटाया जाए।
महिलाओं ने यह भी कहा कि यहां की अधिकांश महिलाएं बीड़ी बनातीं हैं, वह मुश्किल से 50-100 की बीड़ी बना पाती हैं। मगर परिवार के लोग सब्जी खरीदने जाते हैं तो वह सब्जी न लाकर शराब पी लेते हैं। इससे घर परिवार भी बिगड़ रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए चल रही थीं तथा नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान बंद करो व शराब घर की बर्बादी है नारे लगाते हुए नारेबाजी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर एक तारीख के बाद यहां दुकान चालू हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।
विज्ञापन

शराब की दुकानों का ठेका हो चुका है। यहां नवीन सब्जी मंडी के पास नंबर एक की दुकान का भी ठेका होना बताया जा रहा है, जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन की सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एक ज्ञापन चौकी प्रभारी को दिया गया तथा उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी ज्ञापन देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed