{"_id":"65b813433e9718c3c602e444","slug":"women-hope-they-should-not-be-hit-by-inflation-prices-of-gas-cylinders-should-be-reduced-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-253209-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आस : महंगाई की न पड़े मार, गैस सिलिंडर के कम हों दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आस : महंगाई की न पड़े मार, गैस सिलिंडर के कम हों दाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। महिला वित्त मंत्री से महानगर की महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। महिलाएं चाहती हैं कि बजट में महंगाई से राहत देने के उपाय किए जाएं। रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी कम किए जाएं। साथ ही महिलाओं को उम्मीद है कि अंतरिम बजट में सरकार बचत योजनाओं में भी ब्याज दर बढ़ाए। साथ ही महिलाओं काे आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजना लेकर आए।
-- -- -- -- -- --
महिलाएं सबसे ज्यादा बचत योजनाओं पर भरोसा करती हैं। उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को बचत योजनाओं में ब्याज दर बढ़ानी चाहिए। - योगिता द्विवेदी, शिवाजी नगर
-- -- -- -- -- --
पिछले कई सालों से लगातार महंगाई बढ़ रही है। दाल-चावल से लेकर हर चीज महंगी हो रही है। इस बजट में सरकार महंगाई से थोड़ी राहत दे। - कृष्णा देवी, खुशीपुरा
विज्ञापन
-- -- -- -- --
गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस साल सरकार ने कुछ कटौती की थी। बजट में एक बार फिर सिलिंडर के दाम कम करने के प्रयास किए जाएं। - शारदा, पुलिया नंबर नौ
-- -- -- -- --
रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अंतरिम बजट में सरकार महंगाई को कम करने के लिए कोई योजना लेकर आए। - साधना, खातीबाबा
-- -- -- -- -- -
महिला सुरक्षा और कौशल विकास के लिए सरकार को बजट में नई योजना लेकर आनी चाहिए। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। - शिवानी अग्रवाल, झोकनबाग
-- -- -- -- -- --
सरकार को रसोई गैस सिलिंडर की कीमत कम करने के लिए उपाय करने चाहिए। बजट में इसके लिए इंतजाम किए जाएं। ताकि कुछ राहत मिले। - फरीन सैयद, सीपरी बाजार
-- -- -- -- -- --
अंतरिम बजट में सरकार को महिलाओं के लिए नई योजना लेकर आना चाहिए। इसमें महिला सुरक्षा और विकास के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। - सोनाली चौबे, खातीबाबा
-- -- -- -- -- --
कामकाजी महिलाओं के लिए भी सरकार काम करे। आयकर में छूट का दायरा महिलाओं के लिए बढ़ाया जाए। बचत योजनाओं का भी लाभ मिले। - श्वेता द्विवेदी, मिशन कंपाउंड