फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women dead during treatment

उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम, हंगामा, जूनियर डॉक्टर और तीमारदार भिड़े

Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women dead during treatment
अस्पताल - फोटो : ???????
झांसी। मंगलवार देर रात मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। कहासुनी के बाद जूनियर डॉक्टर व तीमारदार भिड़ गए। हंगामे की सूूचना पाकर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना सकरार के मगरपुर गांव निवासी प्रतिभा दुबे को सिर में दर्द के चलते परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने जूनियर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद जूनियर चिकित्सक व परिजन उलझ गए। खबर मिलते ही विश्वविद्यालय चौकी व मेडिकल चौकी की पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। जूनियर चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत काफी नाजुक होने के बाद सभी उसको बचाने में जुटे रहे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इसमें चिकित्सकों की कोई गलती नहीं है। हंगामे के बीच जूनियर चिकित्सकों ने तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed