{"_id":"6345c3ab43c7337f6a2b1822","slug":"women-dead-accident-jhansi-news-jhs230691499","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Road Accident: ब्रेकर पर बाइक से सड़क पर गिरी महिला, काफी दूर घसीटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Road Accident: ब्रेकर पर बाइक से सड़क पर गिरी महिला, काफी दूर घसीटने से हुई मौत
Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:57 AM IST
सार
टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह नवमी पर देवी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दरम्यान लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में बाइक पर सवार होकर देवी की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही महिला ब्रेकर पर उछलकर सड़क पर गिर पड़ी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह नवमी पर देवी की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दरम्यान लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से कुछ दूरी तक घिसटती हुई चली गई।
इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। आनन-फानन इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। ब्यूरो