फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women ask not got any proffit and not relax for budget

महिलाएं बोलीं, न कोई तोहफा मिला न महंगाई से राहत

Mon, 01 Feb 2021 08:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Women ask not got any proffit and not relax for budget
झांसी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट में महिलाएं हाशिए पर नजर आईं। कहा, वित्त मंत्री खुद महिला हैं फिर भी बजट में इस बार महिलाओं के लिए किसी विशेष योजना का एलान नहीं किया गया। हालांकि सोने और चांदी पर कम की गई एक्साइज ड्यूटी को लेकर महिलाओं से संतोष जाहिर किया। वहीं, रसोई में महंगाई कम करने के लिए कोई प्रयास न होने से मायूसी नजर आई।
विज्ञापन

महिलाएं कहती हैं
आम बजट में महिलाओं को कुछ खास नहीं मिला। सोने चांदी के दाम कम होने से थोड़ी राहत मिलेगी।- शालिनी, बीकेडी
बजट में महंगाई को कम करने के लिए प्रावधान किए जाने थे। रसोई गैस के दामों को लेकर पहल नहीं की गई।- अर्चना शर्मा, सीपरी
सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बजट में प्रबंध किया है। इससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगीं।- अलका वर्मा, मेहंदी बाग
आम बजट में रसोई की महंगाई को कम करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। महिलाओं को बजट में कुछ नहीं मिला।- अनीता, खातीबाबा
बजट में महिलाओं को लेकर कोई नई योजना का एलान नहीं किया गया है। महिलाओं के लिए आयकर में छूट की व्यवस्था की जाती।- नीतू सिंह, इलाहाबाद बैंक चौराहा
महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की छूट दी गई है। इसका कामकाजी महिलाओं को फायदा मिलेगा।- क्षमा वर्मा, शिवपरिवार कॉलोनी
बजट में सोने और चांदी पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया गया है। इससे आभूषणों के दाम कम होंगे।- प्रमलेश निरंजन, पंचवटी कॉलोनी
बजट में उज्ज्वला गैस योजना का विस्तार करने का एलान किया है। इससे गरीब परिवारों तक रसोई गैस पहुंच सकेगी।- प्रीति खरे, दतिया गेट
घरेलू महिलाओं के लिए बजट में कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। गैस की कीमतों को नियंत्रित किया जाना चाहिए।- ममता जैन, पीएनटी कॉलोनी
बजट में महिलाओं के लिए किसी नई योजना का एलान नहीं किया गया है। महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।- नेहा श्रीवास्तव, चमनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed