{"_id":"5df6735a8ebc3e87d87eb263","slug":"women-apply-for-arms-license-for-daughtars-safety-jhansi-news-jhs155077367","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, बेटी की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, बेटी की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दे दो
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस की मांग करने वालीं ------------ पूनम प्रजापति
- फोटो : REPORTERS
झांसी। लड़कियों के साथ दुष्कर्म, हत्या जैसी जघन्य घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में बने इस माहौल से ‘आधी आबादी’ चिंतित है। महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा से अब वे खुद निपटना चाहती हैं। इसके लिए महिलाएं प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस मांग रहीं है। कुछ महिलाओं ने आवेदन भी किया है। आवेदन में हवाला दिया है कि उन्हें अपनी और बेटी की सुरक्षा के लिए शस्त्र की आवश्यकता है।
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की आग शांत भी नहीं हुई थी कि उन्नाव में एक बेटी को दरिंदों का आग के हवाल कर दिया। इसके अलावा भी हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में महिलाएं भयभीत हैं। वे अपनी और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में कई महिलाएं पुलिस या अन्य किसी के भरोसे अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं छोड़ना चाहती हैं, बल्कि वे खुद अपने को सक्षम बनाना चाहती हैं।
इन्हीं में से एक हैं दतिया गेट बाहर थापक बाग निवासी मुकेश चंद्र प्रजापति की पत्नी पूनम प्रजापति। वे चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की संचालिका हैं। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पूनम ने बताया कि देश के हर हिस्से से महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा लगता है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में अब उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। इसी लिए उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, ताकि वक्त पड़ने पर वे खुद अपनी और बेटी की सुरक्षा कर सकें। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उन्हें अपनी और बेटी की सुरक्षा के लिए शस्त्र की आवश्यकता है।