फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's Jewelry Worth 15 Lakhs Stolen While Boarding Train

Jhansi News: ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला के 15 लाख के जेवर चोरी

Sun, 17 May 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman's Jewelry Worth 15 Lakhs Stolen While Boarding Train
झांसी। सचखंड एक्सप्रेस में सवार हो रही महिला के पर्स से करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

गुरसराय के मऊ चौराहे की रहने वाली नीलम घोष पत्नी संजय घोष अपनी बहू के साथ 13 अप्रैल को बीना में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। महिला का आरोप है कि सचखंड एक्सप्रेस में सवार होते समय चोर ने उसके बैग की चेन खोलकर 100 ग्राम वजनी सोने के जेवर चोरी कर लिए। कोच में सवार होने के बाद जब महिला ने बैग देखा तो उसमें रखे आभूषण से भरा डिब्बा गायब था। महिला ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला थाने आई थी और उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए लेकिन सीसीटीवी में कहीं कोई वारदात होते नहीं दिखी। महिला ने स्वयं सीसीटीवी फुटेज देखे है। पूरा मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed