{"_id":"63149cbf86eba425355d64b5","slug":"womans-body-found-hanging-from-noose-in-jhansi-s-parichha-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली महिला: मायके वालों का आरोप मारपीट कर की गई हत्या, भाई बोला- बहन लिख गई है मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकी मिली महिला: मायके वालों का आरोप मारपीट कर की गई हत्या, भाई बोला- बहन लिख गई है मौत की वजह
Sun, 04 Sep 2022 06:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 04 Sep 2022 06:10 PM IST
सार
मायके वालों का आरोप है कि महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था, इसी वजह से वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी के पारीछा में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था, इसी वजह से वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा निवासी नीतू रायकवार (30) पत्नी दिलीप कुमार हाउसवाइफ थी। पति पॉवर प्लांट में ठेके पर सुपरवाइजर है। मृतका के भाई का आरोप है कि पति से विवाद के कारण बहन मायके में थी। वह बच्चों को लेने ससुराल गई थी। वहां मारपीट कर उसकी हत्या की गई। बहन मायके में एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन