{"_id":"6345703e50ef7903263cf8db","slug":"woman-who-fell-from-bike-in-jhansi-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tue, 11 Oct 2022 07:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Oct 2022 07:01 PM IST
सार
हादसे मे महिला बाइक से काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के लिधौरा मार्ग पर बाइक सवार महिला ब्रेकर पर उछल कर सड़क पर जा गिरी। हादसे मे महिला बाइक से काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह देवी विसर्जन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दौरान झांसी-लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से घिसटती हुई चली गई।
विज्ञापन
इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। आनन-फानन इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन