फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman duped of Rs 16.78 lakh on promise of house sale

Jhansi: मकान बेचने का झांसा देकर महिला से हड़पे 16.78 लाख, आईजी से शिकायत के बाद मामला दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 02:31 AM IST
सार

मकान बेचने का झांसा देकर युवक ने महिला से 16.78 लाख रुपये हड़प लिए। आईजी के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Woman duped of Rs 16.78 lakh on promise of house sale
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू। - फोटो : istock

विस्तार

मकान बेचने का झांसा देकर युवक ने महिला से 16.78 लाख रुपये हड़प लिए। आईजी के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के शास्त्रीनगर गणेश कॉलोनी की रहने वाली राधिका शैलेष गांधी ने आईजी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि दिलीप कुमार माहौर निवासी ईसाईटोला का एक मकान मनोज मैरिज हॉल के पास बना हुआ है। उसे पति व ननद रंजना ने किराये पर लिया है। इस कारण उनके दिलीप माहौर से अच्छे संबंध बन गए। जून 2025 में दिलीप ने 30 लाख की जरूरत बताते हुए मकान बेचने की बात कही। उन्होंने मकान खरीदने के बाबत दिलीप से बात की। दिलीप ने 28 लाख रुपये में मकान बेचने की बात कहते हुए किस्तों में 16.78 लाख रुपये ले लिए। जब दिलीप से बैनामे की बात कही तो वह टालने लगा। 15 फरवरी को जब उन्होंने मकान का बैनामा कराने या फिर रुपये वापस करने को कहा तो दिलीप गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब आईजी आकाश कुलहरि के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed