{"_id":"5ee3388a6cc7791d50269858","slug":"woman-sleeping-with-her-grand-daughter-murdered-misteriously-in-premnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कमरे में नातिन के साथ सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, सोने की चेन और बाली गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कमरे में नातिन के साथ सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, सोने की चेन और बाली गायब
Fri, 12 Jun 2020 01:49 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला के गले से सोने की चेन व बाली भी गायब है। घटना के समय महिला की नातिन भी साथ सो रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत नयापुरा निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी मोहम्मद फैयाज की पत्नी मुमताज (63) गुरुवार रात अंदर वाले कमरे में अपनी नातिन शेरीन (19) के साथ सो रही थीं।
विज्ञापन
इसी बीच रहस्यमय हालात में किसी ने मुमताज की गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह परिजन जब मुमताज को जागने पहुचे तो उनको मृत देखकर घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने जांच की। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन