फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman selling marijuana near medical college arrested

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के पास गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman selling marijuana near medical college arrested
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार के आगे गुमटी रखकर गांजा बेच रही महिला को उसके पुरुष साथी समेत नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर बाहर सैंयर गेट निवासी फैसल खान (23) एवं कोछा भंवर निवासी रिजवाना (35) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से गांजा की 84 पुड़िया समेत 22,780 रुपये भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान फैसल ने पुलिस को बताया कि रिजवाना मूल रूप से मोंठ के बेलमा गांव की रहने वाली है। उसने करीब 10 साल पहले शाहिद खान नामक व्यक्ति से शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले शाहिद की मौत हो गई। उसने गांजा तस्करी में मदद के लिए रिजवाना से दोस्ती कर ली। दोनों साथ में रहने लगे। उसने मेडिकल कॉलेज के आसपास गांजे की अधिक बिक्री होने की वजह से वहां गुमटी लगा ली। रिजवाना की मदद से वह आसानी से गांजा सप्लाई करने के साथ ही बेचता भी था। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, निखिल कुमार, संगीता कुमारी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed