फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's death, jammed for four hours by keeping dead body on the road

Jhansi News: महिला की मौत, सड़क पर शव रखकर चार घंटे लगाया जाम

Sat, 28 Jan 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, jammed for four hours by keeping dead body on the road
टोड़ीफतेहपुर। शुक्रवार की दोपहर को कस्बे के मुहल्ला बड़ागंज निवासी एक महिला और उसकी दो बकरियों व एक कुत्ते की एक खेत पर लगे कंटीले तारों में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला का शव मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर रखकर हंगामा किया। चार घंटे तक हंगामा चला। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर भीड़ को शांत किया। खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन

बड़ागंज निवासी जगदीश कुशवाहा की पत्नी सुनीता (30) खेत से बकरियां चराकर लौट रही थी। इसी दरम्यान उसकी एक बकरी खेत पर लगे कंटीले तारों में फंस गई। तारों में करंट दौड़ रहा था। इससे अनजान महिला बकरी को निकालने की कोशिश करने लगी। इसी दरम्यान वह भी करंट की चपेट में आ गई। साथ ही एक और बकरी व पालतू कुत्ता भी चपेट में आ गया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस आ रहे परिजन व ग्रामीणों ने शव को मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर रख दिया और जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। तकरीबन चार घंटे तक यही स्थिति बनी रही। मृतका के परिजन व ग्रामीण खेत मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें समझाने की तमाम कोशिशें की। सूचना पाकर एसडीएम टहरौली इंद्रकांत द्विवेदी व सीओ मऊरानीपुर राजेश कुमार राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को बताया कि आरोपी खेत मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पर ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। समझाने के बाद शाम छह बजे उन्होंने शव सड़क से हटाया। बाद में पुलिस की सुरक्षा में महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

इस मामले में पुलिस ने टोड़ीफतेहपुर निवासी ठाकुरदास, राजेंद्र, उदयभान सिंह व प्रमोद कुमार के खिलाफ धारा 304 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र सुजवाहा फीडर की 11 हजार केवी का तार टूटकर खेत पर लगे कंटीले तारों पर गिर गया, जिससे खेत के तारों में करंट आया, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed