{"_id":"5e1f73808ebc3e4b2d32334d","slug":"woman-officer-take-a-charge-for-save-daughter-jhansi-news-jhs1576294112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में बेटियों की जान बचाने के लिए महिला अफसरों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में बेटियों की जान बचाने के लिए महिला अफसरों ने संभाला मोर्चा
Thu, 16 Jan 2020 12:10 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
save girl child
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदा होने से पहले ही किसी बेटी को गर्भ में मौत की नींद न सुला दिया जाए, इसका बीड़ा मध्य प्रदेश की दो महिला अफसरों ने उठाया। यहां तक कि ऑपरेशन को पूरी तरह से गोपनीय रखने के लिए नायब तहसीलदार खुद गर्भवती बन गईं और डिप्टी कलक्टर दीपशिखा के साथ झांसी पहुंचकर कर दिया खेल का खुलासा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश प्रशासन द्वारा ग्वालियर में महिला संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए पिंक सेल संचालित की जा रही है। सेल को लगातार इनपुट मिल रहा था कि ग्वालियर की महिलाएं झांसी आकर लिंग परीक्षण करा रही हैं। गर्भ में बेटी का भ्रूण होने पर गर्भपात करा दिया जाता है। इसके खुलासे का वहां तैनात डिप्टी कलक्टर दीपशिखा और नायब तहसीलदार वंदना यादव ने बीड़ा उठाया। इसकी किसी को भनक न लगे, इसके लिए नायब तहसीलदार खुद गर्भवती बन गईं। अपनी पहचान छुपाते हुए सबसे पहले उन्होंने ग्वालियर की कुछ महिलाओं से संपर्क किया, जिनके जरिये जानकारी मिली कि एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ महिलाएं झांसी जाकर लिंग परीक्षण कराती हैं।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने आंगनबाड़ी सहायिका से संपर्क किया। उसे बताया कि वो बेटी नहीं चाहती हैं, इसलिए लिंग परीक्षण कराना है। सहायिका का विश्वास जमने पर वो उसे झांसी लेकर आईं। यहां सहायिका ने मेडिकल कॉलेज के पास सड़क पर एक दलाल से मुलाकात कराई। दस हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दलाल ने कहा कि उनके साथ और कोई नहीं चल सकता है। उन्हें अकेले स्कूटर पर उसके साथ सेंटर तक चलना होगा। नायब तहसीलदार ने इसके लिए हामी भर दी और बैठ गईं स्कूटर पर। जबकि, यहां पहले से ही डिप्टी कलक्टर दीपशिखा के साथ टीम डेरा डाल चुकी थी। स्कूटर के पीछे टीम के सभी सदस्य पैदल अलग-अलग होकर आगे बढ़ दिए। नायब तहसीलदार के सेंटर के अंदर घुसते ही टीम ने इर्दगिर्द डेरा डाल लिया और अल्ट्रासाउंड की कार्यवाही शुरू होते ही छापा मार दिया।
विज्ञापन
इसमें स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया। लेकिन, स्थानीयता की वजह से पहचान उजागर न हो, इसके लिए उन्हें पीछे रखा गया। छापामारी के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल, एसीएम वान्या सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी भी मौजूद रहे।