फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman murdered near Commisionerate office during morning walk

झांसी: कमिश्नरी के सामने महिला की हत्या, बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में मारी गोलियां

Fri, 27 Nov 2020 09:59 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Nov 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
woman murdered near Commisionerate office during morning walk
पूजा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
झांसी में शुक्रवार सुबह बीकेडी चित्रा रोड पर कमिश्नरी के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में दो गोलियां लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना देखकर रोड पर टहल रहे लोग भाग निकले। खबर मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस मौके पर पहुची। सिविल लाइन स्थिति सीता होटल के पीछे रहने वाले प्रदीप जायसवाल की पत्नी पूजा जायसवाल शुक्रवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। 
विज्ञापन


अभी वह चित्रा चौराहा से बीकेडी की तरफ बढ़ रही थीं, तभी कमिश्नरी के सामने पीछे से आए बाइक सवारों ने सर में दो गोली मार दी। मौके पर ही पूजा ने दम तोड़ दिया। गोली मारकर बदमाश बीकेडी की तरफ से होते हुए भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed