फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman moaning with cancer admitted to hospital, treatment started

कैंसर से कराह रही महिला हुई भर्ती, इलाज भी शुरू

Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman moaning with cancer admitted to hospital, treatment started
झांसी। कैंसर से कराह रही महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विनोद यादव ने महिला के घर पर एंबुलेंस भेजी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके वहां भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि हर संभव इलाज कराएंगे।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक गणेश चौराहे के पास रामदास गर्ल्स हॉस्टल वाली सड़क पर करीब 50 वर्षीय एक महिला अनीता मंगलवार से आते-जाते लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। उसे मुंह का कैंसर हो गया है। महिला ने बताया कि जब तक उसके पास काम था, वह जैसे-तैसे अपनी दवा कराती रही। बीमारी और लॉकडाउन के चलते तीन-चार महीने से उसे कोई काम नहीं मिला। वह मकान का किराया भी दे पाई। इससे मकान छोड़ना पड़ा और वह सड़क पर आ गई। रोती बिलखती महिला ने बताया कि कैंसर का आकार बढ़ रहा है और वह मुंह के बाहर आ रहा है। असहनीय दर्द जब जानलेवा हो जाता है तो वह मुंह पर कसकर कपड़ा बांध लेती है ताकि दर्द की टीस कम हो जाए। महिला के दर्द को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पढ़कर जेडी हेल्थ ने सुबह ही महिला के घर पर एंबुलेंस भिजवाई। मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग के डॉ. सचिन माहुर से बात करके उसे भर्ती कराया। अब महिला का इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला के जरिए महिला की बीमारी की जानकारी हुई। महिला के घर पर एंबुलेंस भेजकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसका हर संभव इलाज कराया जाएगा। आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी तो वो भी करेंगे। - डॉ. विनोद कुमार यादव, जेडी हेल्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed