फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman killed her husband while trying to misdeed her daughter In Jhansi s Mauranipur

हवस में अंधा पिता: नशे में बेटी संग संबंध बनाने की कर रहा था कोशिश, फिर मां ने सुहाग खोकर बचाई बेटी की लाज

Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Feb 2023 06:17 PM IST
सार

पत्नी लाड़ कुंवर का कहना कि 17 वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था। काशीराम शराब पीने का आदी था। इस वजह से रोजाना शराब पीकर घर लौटता था। अक्सर उन दोनों के बीच में झगड़ा होता था।

विज्ञापन
woman killed her husband while trying to misdeed her daughter In Jhansi s Mauranipur
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के भदरवारा गांव में एक लोमहर्षक घटनाक्रम में मां ने बेटी की इज्जत बचाने की खातिर लाठी से पीटकर नशेड़ी पति को मौत के घाट उतार दिया। घटनाक्रम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

मृतक काशीराम (36) पुत्र नरवत अहिरवार खेती करता था। पत्नी लाड़ कुंवर का कहना कि 17 वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था। काशीराम शराब पीने का आदी था। इस वजह से रोजाना शराब पीकर घर लौटता था। अक्सर उन दोनों के बीच में झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ोस में शादी थी। काशीराम वहां से शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में वह बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा। यह देखकर लाड़ कुंवर को सहन नहीं हुआ। उसने घर में रखी लाठी से काशीराम के सिर में प्रहार कर दिया। लाठी के प्रहार से काशीराम खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। शव के पास बैठकर ही लाड़ कुंवर और उसकी बेटी रोने लगीं। आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। बेटी ने आपबीती बताई। यह सुनकर गांव वाले सन्न रह गए। घटना की सूचना मऊरानीपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई। हत्यारोपी पत्नी लाड़ कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ मऊरानीपुर अरुण कुमार चौरसिया के मुताबिक हत्यारोपी लाड़ कुवंर को हिरासत में ले लिया गया है।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed