{"_id":"6ad707f17be3a2bd5005df1e","slug":"woman-jumps-into-a-well-with-her-two-children-following-a-domestic-dispute-in-lalitpur-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत; बच्ची की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत; बच्ची की तलाश जारी
Tue, 20 Oct 2026 11:50 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:50 AM IST
सार
यूपी के ललितपुर में घरेलू कलह में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बच्ची की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Breaking News
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला और उसके एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि बच्ची की तलाश अभी भी जारी है।
पूजा कुशवाहा अपने पति बालकिशन कुशवाहा के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह अपने सात वर्षीय पुत्र लक्ष्य और पांच वर्षीय पुत्री पूर्वी को लेकर घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुएं में उन्होंने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। तीनों पानी में डूब गए।
इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गांववालों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने महिला पूजा कुशवाहा और उसके पुत्र लक्ष्य के शव कुएं से बरामद कर लिए।

Trending Videos
बच्ची की तलाश जारी
कुएं में डूबी पांच वर्षीय बच्ची पूर्वी की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और गांववालों की टीम बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही है। कुएं का पानी करीब 20 से 25 फुट तक भरा हुआ बताया जा रहा है। बच्ची को खोजने के लिए डीजल इंजन का उपयोग कर कुएं से पानी खाली कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है ताकि बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

आत्महत्या का कारण घरेलू कलह
इस हृदय विदारक घटना के पीछे का कारण घरेलू कलह को बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा कुशवाहा अपने परिवार में चल रही कलह से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।