फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman hanged in Jhansi due to the allegation of characterlessness by husband

मुलायम को न था संध्या पर यकीन: चरित्रहीनता के आरोप से दुखी महिला ने लगाई फांसी, दो दिन पहले पति ने पीटा भी था

Sun, 12 Feb 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Feb 2023 10:36 PM IST
सार

मृतका के जीजा राममिलन सिंह यादव ने बताया कि दो दिन पहले संध्या के पति मुलायम सिंह ने ससुर को फोन कर कहा था कि संध्या का चरित्र खराब है।

विज्ञापन
woman hanged in Jhansi due to the allegation of characterlessness by husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में पति द्वारा चरित्रहीनता का आरोप लगाने और मारपीट करने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरुआसागर के ग्राम पच्चरगढ़ निवासी मुलायम सिंह यादव बड़ागांव में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। 

विज्ञापन

चार फरवरी 2016 को उसकी शादी संध्या यादव (24) से हुई थी। शनिवार की रात वह काम से लौटकर अपने घर पहुंचा। खटखटाने पर घर का दरवाजा नहीं खुला। इस पर वह पड़ोसी के घर से अपने घर में दाखिल हुआ। अंदर एक कमरे में संध्या का शव फंदे पर झूल रहा था। जबकि, बेटा-बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मृतका के जीजा राममिलन सिंह यादव ने बताया कि दो दिन पहले संध्या के पति मुलायम सिंह ने ससुर को फोन कर कहा था कि संध्या का चरित्र खराब है। इस पर ससुर ने कहा था कि बेटी सही नहीं है तो उसे छोड़ जाओ। शनिवार की रात 10 बजे मुलायम ने संध्या की मौत की सूचना दी। जीजा ने बताया कि संध्या की छह साल की बेटी रिया ने बताया है कि दो दिन पहले मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी की बेल्ट से पिटाई की थी। जीजा ने बताया कि इसकी शिकायत वह पुलिस से भी करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि मृतका की छह साल की एक बेटी रिया और तीन साल का बेटा राज है। वह अपनी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। जबकि, पिता भागवत कथाओं में ढोलक बजाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed