फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman hanged herself, wrote for her husband in suicide note... don't drink alcohol now

पति की बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself, wrote for her husband in suicide note... don't drink alcohol now
झांसी। रक्सा इलाके में एक विवाहिता ने पति की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से जो सुसाइड नोट बरामद किया है उसमें रानी ने अपने पति के लिए लिखा है...अब शराब मत पीना। दूसरी लाइन में उसने बच्चों के लिए लिखा है कि बच्चे अपनी सौतेली मां को नहीं चाहते। पुलिस का कहना है कि रानी भूपत राजपूत की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना रक्सा के पलींदा गांव के पठलापुरा निवासी भूपत राजपूत छोटा-मोटा काम करके परिवार का जीविकोपार्जन करता है। उसे पेट की गंभीर बीमारी है। अकसर काफी तेज दर्द उठता है। पिछले दिनों उसे फिर तेज दर्द उठा। इलाज के लिए वह शनिवार को ही झांसी आ गया था। घर में उसकी पत्नी रानी (32) अकेली थी। दोनों की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। भूपत की पहली पत्नी से दो बच्चे मुस्कान (15) और शिवा (12) हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद भूपत ने रानी से दूसरी शादी की थी।दोनों बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह जब रानी बहुत देर तक नहीं उठी तब लोगों ने उसका कमरा खटखटाया। जवाब न मिलने पर ऊपर लगे रोशनदान से अंदर देखा तब रानी फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई पड़ी। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। घटना की सूचना तुरंत रक्सा पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे के दरवाजे को तोड़कर शव बाहर निकाला गया। रानी ने भैंस बांधने में इस्तेमाल करने वाली रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटककर फांसी लगाई। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि बच्चे अपनी सौतेली मां को नहीं चाहते। पति भी बीमारी से परेशान है। इन्हीं सब वजहों से वह आत्महत्या कर रही है। उसने अपनी दीदी से माफी मांगते हुए पति से शराब न पीने की बात कही। उसने लिखा दुख सहते-सहते थक गई। इस वजह से आत्महत्या कर रही है। उसकी मौत की सूचना मिलने पर पति भूपेश भी घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed