{"_id":"660f0baf31f726dfd40b7734","slug":"woman-grabbed-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-getting-job-and-loan-from-bank-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-292369-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नौकरी और बैंक से कर्ज दिलाने के नाम महिला ने लाखों रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नौकरी और बैंक से कर्ज दिलाने के नाम महिला ने लाखों रुपये हड़पे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौकरी और बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर एक महिला ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
दरीगरान निवासी जुबैर ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि छनियापुरा निवासी महिला निशा ने लोन दिलाने के नाम उसके पचास हजार रुपये और भैरो खिड़की निवासी इमरान की पत्नी आसमा से 45 हजार रुपये ठग लिए। इसके अलावा आयुर्वेदिक कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला ने दरीगरान निवासी जिलानी की पुत्री सनोबर से 45 हजार रुपये, शिवाजी नगर निवासी ऋषभ कुशवाहा से 75 हजार रुपये, नई बस्ती निवासी शुभम कुशवाहा से 75 हजार रुपये और दरीगरान निवासी जीशान से 56 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को एक बैंक का वरिष्ठ लिपिक बताया था। उसका कहना था कि उसकी सभी विभागों में जान पहचान है। वो बैंक से लोन पास करा सकती है। साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज में नौकरी दिलवा सकती है। महिला के झांसे में आकर सभी ने अपनी रकम गवां दीं। रुपये वापस मांगने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। उसने अपना मकान भी बदल दिया है।
इस मौके पर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।