फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman dies due to electrocution of inverter

इनवर्टर के करेंट से गई महिला की जान

Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution of inverter
झांसी। जर्मनी अस्पताल के पीछे रहने वाली एक महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने दो बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां किराये पर रह रही थी। उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

रक्सा के पुनावली कला निवासी सत्येंद्र श्रीवास्तव अपनी पत्नी मंजू (36) के साथ थाना सीपरी बाजार के जर्मनी अस्पताल के पीछे मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। सत्येंद्र होमगार्ड कार्यालय में कर्मचारी हैं। परिजनों का कहना है दंपती को बेटा ईशु (14) और बेटी ईशा (11) है। पति-पत्नी बच्चों की अच्छी पढ़ाई की खातिर गांव से झांसी आकर रहते थे। बृहस्पतिवार को नवरात्र का पहला दिन होने की वजह से मंजू सुबह से घर की साफ-सफाई में जुटी थी। करीब सात बजे वह पड़ोस के मंदिर में जाने के लिए तैयार हो रही थी। पति सत्येंद्र बच्चों के साथ दूसरे कमरे में था। इसी बीच होम थियेटर में भजन सुनने के लिए उसने जैसे ही स्विच दबाई, वैसे ही उसे इन्वर्टर के करंट का तेज झटका लगा। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर पति सत्येंद्र भागकर बाहर आया। अचेत मंजू को लेकर वह तुरंत अस्पताल पहुंचा लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मां की मौत की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पड़ोस एवं परिवार के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह बच्चों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed