{"_id":"61a52561c5488861ae7ad43e","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-gatimaan-express-jhansi-news-jhs20985534","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार दोपहर गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की करारी होम सिग्नल के पास मौत हो गई। महिला पटरी पार करके खेत से अपने घर लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। घटना के कारण ट्रेन आठ मिनट तक मौके पर खड़ी रही। उधर, आईटीआई व सीपरी पुल के बीच एक अज्ञात युवक का शव पटरियों के निकट पाया गया। युवक के सिर पर चोट का निशान है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी गांव में रहने वाले रवि प्रजापति की पत्नी मनु प्रजापति (28) पटरियों के दूसरी तरफ स्थित अपने खेत पर गई थी। दोपहर 3.10 बजे वह खेत से वापस घर लौट रही थी, तभी पटरी पार करते समय मौके से गुजर रही 12049 गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को मौके पर रोक दिया। इंजन की जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन, सिविल पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि वैसे प्रतिदिन रवि के पिता खेत जाते थे, लेकिन सोमवार को वह वैक्सीन लगवाने गए थे। अंडरब्रिज में पानी भरा रहता है। इस कारण लोग पटरी पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। मृतक मनु की एक बेटी और दो बेटा हैं। जीआरपी उपनिरीक्षक अंसार अहमद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
उधर, सीपरी पुल और आईटीआई के बीच पटरियों के पास एक अज्ञात युवक (28) का शव पड़ा पाया गया। सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर में चोट का निशान था। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन से टकराने पर उसकी मौत हो गई। मृतक नीले रंग की जींस, काली टीशर्ट, नीली जैकेट व हरे काले रंग का टोपा लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।