{"_id":"6673654811e16fcdd5072914","slug":"woman-commits-suicide-due-to-fear-of-tantriks-prediction-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-336125-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तांत्रिक की भविष्यवाणी से डरकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तांत्रिक की भविष्यवाणी से डरकर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तांत्रिक की बातों पर यकीन करना एक महिला के लिए जानलेवा हो गया। तांत्रिक ने उसके पति और इकलौते बेटे की मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। यह बात सुन कर वह तनाव में आ गई। इसी डिप्रेशन में उसने बुधवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
निवाड़ी (मप्र) के सेंधरी थाना के सिंदूर गांव निवासी सुषमा (42) पत्नी राजेश पूजा-पाठ पर हद से ज्यादा यकीन करती थी। परिजनों के मुताबिक सप्ताह में दो-तीन दिन व्रत रहती थी। तंत्र-मंत्र में भी उसका भरोसा था। कुछ माह पहले वह तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने सुषमा से कहा तुम्हारे पति और बेटे पर मौत का साया मड़रा रहा है। उनकी जल्द मौत होने वाली है। यह सुनकर सुषमा डर गई।
तांत्रिक ने उससे अनुष्ठान कराने को कहा। तांत्रिक ने सुषमा से करीब 35 हजार रुपये भी ऐंठ लिये। अनुष्ठान के बाद भी सुषमा से और पैसा ऐंठने के लिए खतरा न टलने की बात कहता था।
विज्ञापन
पति और बेटे की मौत की बात से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, वह सामान्य नहीं हो सकी। बुधवार सुबह सुषमा ने नाश्ता तैयार करके अपने कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। राजेश के दरवाजा खटखटाने पर जब आवाज नहीं आई तब उन लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर वह फंदे से लटकी थी। परिवार में इकलौता बेटा शिवा बी फार्मा कर रहा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।