{"_id":"649738c470a166f6a906f524","slug":"woman-being-thrown-from-train-being-searched-at-7-stations-from-lucknow-to-gwalior-jhansi-news-c-11-1-jhs1007-122062-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लखनऊ से ग्वालियर तक 7 स्टेशनों पर ढूंढे जा रहे महिला को ट्रेन से फेंकने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लखनऊ से ग्वालियर तक 7 स्टेशनों पर ढूंढे जा रहे महिला को ट्रेन से फेंकने वाले
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में लखनऊ स्टेशन पर नजर आए महिला और उसका रिश्तेदारअमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महिला और उसके रिश्तेदार युवक को ट्रेन से फेंकने वालों की तलाश में लखनऊ से लेकर ग्वालियर तक 7 रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी खंगाले गए। लेकिन फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं लखनऊ रेलवे स्टेशन पर जरूर सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसका रिश्तेदार युवक नजर आ रहे हैं।
दरअसल बीस जून की आधी रात को मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस से ग्वालियर के पास बिलौआ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके रिश्तेदार को ट्रेन से फेंक दिया गया था। यह दोनों जनरल कोच में सवार थे और गुजरात जा रहे थे। लखनऊ से दोनों ट्रेन में सवार हुए थे। ग्वालियर थाने में जो मुकदमा दर्ज कराया गया उसके मुताबिक बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। नाकाम रहने पर दोनों को ट्रेन से फेंक दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को लखनऊ से लेकर ग्वालियर तक के सात रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। जीआरपी की इंस्पेक्टर बबीता कटेरिया ने बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की जांच में महिला और पुरुष नजर आए हैं। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बुजुर्ग दंपती, चौकीदार समेत सात के दर्ज हुए बयान
झांसी। दरअसल ट्रेन से फेंकी गई महिला और युवक सबसे पहले ग्वालियर के गांव बड़ौदी में पहुंचे थे। पुलिस ने आज इस गांव में पहुंचकर उन बुजुर्ग दंपती के भी बयान दर्ज किए जिन्होंने उनकी मदद की थी। साथ ही गांव के चौकीदार के भी बयान लिए गए। जीआरपी अफसरों का कहना है कि 7 लोगों के बयान लिए गए हैं। अभी कुछ और लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं।