फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman attempted self-immolation in collectorate

Jhansi News: कलेक्ट्रेट में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman attempted self-immolation in collectorate

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर एक महिला ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला ने ससुरालियों पर पुश्तैनी मकान में हिस्सा न देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि वह बेघर हो गई है। उसे मकान में हिस्सा दिलाया जाए।शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर पुरा मोहल्ला अनूप कुशवाहा की पत्नी प्रियंका दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने भाई के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसके साथ तीन छोटे बच्चे भी थे। हाथ में प्रार्थना पत्र और शॉल के नीचे वह तेल का गैलेन लिए हुए थी। महिला ने डीएम ऑफिस के सामने पहुंचते ही तेल से भरा गैलेन खोलकर और अपने ऊपर तेल उड़ेलने का प्रयास करने लगी लेकिन, इससे पहले ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला ने बताया कि ससुरालवालों ने बीते दिनों उससे कहा था कि वह अपने घर चली जाए क्योंकि वह ये मकान बेच रहे हैं। उन्होंने उसे भरोसा भी दिया था कि उसे मकान दिलाएंगे। इसके लिए दो लाख रुपये भी ले लिए थे लेकिन, घर नहीं दिलाया। इससे वह बेघर हो गई है। यहां से महिला को शहर कोतवाली भेज दिया गया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का पारिवारिक विवाद है। परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed