फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman arrested in suspicion of child theft, Jhansi, UP

बच्चा चोरी के शक में महिला को पुलिस ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

Sat, 03 Aug 2019 02:46 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
woman arrested in suspicion of child theft, Jhansi, UP
बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala

बाहर उन्नाव गेट स्थित एकता कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया। इस पर हंगामा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में गुस्साई महिलाओं ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में आरोपी महिला को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

 
बाहर उन्नाव गेट स्थित जेके मैरिज गार्डन के पास वाली गली में पुष्पा यादव पत्नी अरविंद यादव रहती हैं। उनका बेटा नगरिया कुआं के पास स्थित स्कूल में पढ़ता है। वह कक्षा तीन का छात्र है। छुट्टी के बाद उनका बेटा स्कूल में ही बोर्डिंग में रुककर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम वह बेटे को स्कूल से लेकर आ रहीं थीं। रास्ते में उनके बेटे ने कहा कि वह लघु शंका के लिए जाना चाहता है। वह दूर जाकर लघुशंका करने लगा। वह किसी से बात करने लगी। थोड़ी देर में उन्होंने देखा कि एक महिला उनके बेटे को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने शोर मचाया तो महिला बच्चे को छोड़कर भाग गई। थोड़ी देर में यह बात चर्चा में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह फिर वही महिला क्षेत्र में घूमती देखी गई। उसने फिर स्कूल से छूटे एक बच्चे को साथ ले जाने की कोशिश की। यह देख कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। खबर लगने पर पुष्पा यादव भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि यह वही महिला है जिसने उनके बेटे को ले जाने का प्रयास किया था। इस बात की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। हंगामा होने लगा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आक्रोशित कुछ महिलाओं ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में महिला को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी महिला सीपरी बाजार क्षेत्र के झोपड़ पट्टी आईटीआई निवासी मोराबाई पत्नी फूल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 



शहर में दो जगह और हुआ प्रयास

शुक्रवार को शहर में कई जगह बच्चा चोरी करने के प्रयास की चर्चाएं सामने आईं। आवास विकास में कमल सिंह चौराहा के पास घरों में कामकाज करने वाली एक महिला के लड़के को वैन सवार दो युवकों व दो महिलाओं ने जबरन ले जाने का का प्रयास किया, लेकिन लड़के के शोर मचाने पर वह सफल नहीं हो सके।

इसी तरह शहर क्षेत्र के सांई का तकिया में मामला सामने आया। यहां भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, लेकिन वह बच्चा ले जाने में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed