{"_id":"6adbcc021a1253bd560af352","slug":"woman-along-with-her-six-month-old-baby-girl-beaten-and-thrown-into-bushes-jhansi-news-c-11-jhs1019-903325-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: छह माह की बच्ची समेत महिला को पीटकर झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: छह माह की बच्ची समेत महिला को पीटकर झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिव परिवार कॉलोनी निवासी समरीन कुरैशी ने अपने पति दिलशाद खान सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट कर छह माह की बच्ची के साथ झाड़ी में फेंकने का आरोप लगाया है। उसने पति, जेठ, सास और जेठानी के खिलाफ कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
समरीन ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 14 अप्रैल, 2025 को दिलशाद से हुआ था। शादी के बाद से पति दिलशाद, जेठ नौशाद, सास तबस्सुम उर्फ बेबी और जेठानी अंजुम उसे पीटते थे। मायके पक्ष के समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। बृहस्पतिवार रात भी आरोपियों ने विवाद कर लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। समरीन के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे रात में ही बच्ची समेत झाड़ियों में फेंक दिया। वह काफी देर तक बेहोश पड़ी रही। होश आने पर उसने अपने मायके वालों को बुलाया। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।