फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves targeted an empty house in the main, densely populated area.

Jhansi News: मुख्य घनी बस्ती में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

Sat, 24 Oct 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 24 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted an empty house in the main, densely populated area.
बंगरा। मुख्य घनी बस्ती में एक सूने घर में चोरी हो गई। चोरों ने 22 अक्तूबर की रात लगभग 2:30 बजे कीमती सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। पीड़ित सीतेश पुत्र दौलत राम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उनके घर से कान के सोने के फूल, चांदी की पायल और मंगलसूत्र के मोती चोरी हुए। पीड़ित के परिजन दिल्ली-गुड़गांव में काम करते हैं, इसलिए घर सूना था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पीआरबी 112, थाना उल्दन पुलिस, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि चोर जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed