फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman alleges misdeed on a constable posted in Jhansi Nawabad police station

विवाहिता से नजदीकियां पड़ी भारी: दरोगा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- घर बुलाकर बनाए संबंध, अब कह रहा भूल जाओ

Fri, 27 May 2022 06:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 06:23 PM IST
सार

कानपुर निवासी आरोपी दरोगा अभिषेक पोरवाल पीड़िता को कानपुर से ही जानता था। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने बहाने से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Woman alleges misdeed on a constable posted in Jhansi Nawabad police station
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के नवाबाद थाने में तैनात रहा दरोगा अभिषेक पोरवाल बचपन के प्यार के चक्कर में बुरा फंस गया। शादी करने से इनकार करने पर विवाहित पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ नवाबाद थाने में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नवाबाद पुलिस के मुताबिक मूल रूप से कानपुर निवासी अभिषेक पोरवाल पीड़िता को कानपुर से ही जानता था। दोनों कानपुर में पड़ोसी थे। पुलिस में भर्ती होने के बाद अभिषेक झांसी चला आया। उधर पीड़िता की शादी झांसी में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ हो गई। पुलिसकर्मी की तैनाती झांसी में थी। वह पत्नी को लेकर झांसी आ गया। झांसी आने पर दोनों की मुलाकात फिर से होने लगी। पीड़िता का कहना है अभिषेक ने उससे शादी कर लेने का वादा किया। इस पर वह अपने पति को तलाक देने पर भी राजी हो गई लेकिन मार्च महीने में अभिषेक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

उसके इनकार करने के बाद पीड़िता ने दरोगा अभिषेक के खिलाफ महिला थाने में नौ अप्रैल को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत के बाद दरोगा ने महिला के साथ सुलहनामा कर लिया और शादी करने पर राजी हो गया। सुलहनामा के आधार पर पुलिस ने इसी महीने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। उधर, एफआर लगते ही दरोगा फिर वादे से पलट गया।

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने बहाने से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसे भूल जाने को कहा। दरोगा के रवैये से परेशान महिला ने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक आरोपी दरोगा अभिषेक पोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed