फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wives came to stop husband's third marriage, groom got suspicious...he disappeared with wedding procession

Jhansi News: पति की तीसरी शादी रुकवाने पहुंचीं पत्नियां, दूल्हे को लगी भनक... बरात लेकर हुआ गायब

Sun, 26 May 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Wives came to stop husband's third marriage, groom got suspicious...he disappeared with wedding procession
बरातियों के साथ तिलक में मिला जेवर और नकदी लेकर गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। तीसरी शादी करने जा रहे युवक की पत्नियों ने शनिवार को विवाह स्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बरात लेकर विवाह समारोह में जा रहे दूल्हे को इसकी भनक लगी तो वह रास्ते से ही बरातियों को लेकर गायब हो गया। लड़की पक्ष का कहना है कि दो महीने पहले हुए रिश्ते में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी समेत काफी पैसा दिया गया था।

जालौन के एट निवासी जितेंद्र ने 2014 में एट निवासी विनीता से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। जितेंद्र की गलत आदतों से परेशान होकर विनीता मायके में रहने लगी। इसके बाद जितेंद्र ने वर्ष 2021 में पत्नी की मौत हो जाने की झूठी कहानी बनाकर राठ के जिगनी गांव निवासी पूजा के साथ दूसरी शादी रचा ली। विनीता को जब जितेंद्र की दूसरी शादी के बारे में मालूम चला तब वह ससुराल पहुंची। यहां विनीता और पूजा के बीच भी झगड़ा हुआ लेकिन, परिस्थितियों से समझौता करके दोनों अगल-बगल घर लेकर रहने लगीं।
विज्ञापन

विनीता का कहना है कि कुछ दिनों से जितेंद्र घर नहीं आया। दो दिन पहले पड़ोस के लोगों ने बताया कि जितेंद्र ने समथर के बसोवई गांव में तीसरी शादी तय कर ली है। शादी करने के लिए समथर गया है। पड़ोसियों ने उनको शादी का कार्ड भी दिखाया। यह देख दोनों के होश उड़ गए। विनीता और पूजा दोनों समथर थाने पहुंचीं और पुलिस के साथ शुक्रवार शाम बसोवई गांव आईं। यहां दोनों ने जमकर हंगामा किया और दुल्हन के परिजनों को पूरी सच्चाई बताई। दूल्हे की पहले से दो पत्नियां होने की बात सुनकर दुल्हन के परिजनों के होश उड़ गए। उधर, बरात आने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। करीब 300 लोगों का खाना बन चुका था। सच्चाई सामने आने पर दुल्हन पक्ष ने शादी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोनों पत्नियों विनीता और पूजा के विवाहस्थल पर पहुंचने की भनक लगने पर आरोपी युवक बरात लेकर रास्ते से ही गायब हो गया। उसका पता लगाने की कोशिश की गई लेकिन, उसने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। उसे पहले ही बाइक, सोने की अंगूठी, चेन और कैश दिया जा चुका था। वहीं, थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि पुलिस महिलाओं के साथ गई थी लेकिन, उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पत्नियों ने उरई एसपी से आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
---------

इनसेट
दूसरे दूल्हे संग ब्याही गई दुल्हन
शादी टूटने के बाद परिजनों ने झटपट युवती के लिए दूसरा दूल्हा भी तलाश लिया। दूर की रिश्तेदारी में युवती का रिश्ता तय हो गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बरात आई और सभी रस्म पूरी करने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया।

0000
युवक पहले से ही दो शादी कर चुका है। शिकायत लेकर उसकी दोनों पत्नियां समथर थाने आई थीं। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया लेकिन, आरोपी युवक बरात लेकर नहीं आया। उसकी दोनों पत्नियों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
हरिमोहन सिंह
सीओ, मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed