{"_id":"aec5bc5d0336b40eda3cb2a2897040c1","slug":"witout-tax-they-earned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर टैक्स दिए हो रही लाखों की आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर टैक्स दिए हो रही लाखों की आमदनी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम प्रशासन द्वारा अभियान नहीं चलाए जाने से सड़क की पटरी के किनारे ईंट, बालू का व्यवसाय खूब फल फूल रहा है। बगैर टैक्स दिए व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपये का व्यापार धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे नगर निगम को राजस्व की क्षति हो रही है।
शहर में मंडी रोड, फिल्टर रोड समेत कई स्थानों पर फुटपाथ पर गिट्टी, बालू व ईंट का धंधा व्यापारियों द्वारा बिना रोक टोक बेखौफ तरीके से किया जा रहा है। सड़क के किनारे यह व्यापार होने से जहां नगर निगम को राजस्व की क्षति वहीं आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे आए दिन मंडी रोड पर जाम की स्थिति बन रही है। इधर उधर बेतरतीब तरीके से ट्रैक्टर व ट्रक खडे़ रहते हैं। नगर निगम प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी अभियान नहीं चला रहा है। हालांकि दो माह पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाओ टीम द्वारा अभियान चलाया गया था। इससे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी। व्यापार बाधित होने से ईट, बालू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापार के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नगर निगम के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिए थे। लेकिन, यह ड्रामा कुछ दिन चलने के बाद व्यापारियों ने चुप्पी साध ली। नगर निगम प्रशासन भी हाथ पर हाथ रखकर बैठ गया।
अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि फुटपाथ पर किसी भी व्यापारी को व्यवसाय नहीं करने दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सदन की बैठक में भी जगह देने का मुद्दा हो चुका है पास
झांसी। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सदन की बैठक में पार्षदों ने मुद्दा उठाया था कि ईंट, बालू व गिट्टी व्यापारियों को व्यापार करने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाए। ताकि वह फुटपाथ पर व्यापार न कर सके। इससे नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। लेकिन, अभी तक जमीन आवंटन करने और कराने में न तो नगर निगम प्रशासन ने न तो व्यापारियों ने रुचि ली है।