{"_id":"634ef6649d51db0d4a06ac52","slug":"without-oil-burn-deepak-jhansi-news-jhs231209089","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल नहीं पानी से जलाइये दीये...सस्ते में रोशन कीजिए दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल नहीं पानी से जलाइये दीये...सस्ते में रोशन कीजिए दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मौका दीपावली का हो और चारों तरफ रोशनी न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दीपावली पर घर-आंगन रोशन करने के साथ-साथ दीये जलाने की परंपरा है। ऐसे में महंगाई को देखते हुए अबकी साल बाजार में तेल की बजाय पानी से जलने वाले दीये आपका घर रोशन करेंगे। बाजार में एलईडी के ऐसे दीये उपलब्ध हैं जो पानी डालते ही जल उठेंगे। इसकी कीमत भी मात्र 50 रुपये हैं। वहीं, झालर, झूमर और वंदनवार झालरों की ढेरों डिजाइनें हैं।
दीपावली का त्योहार अपने साथ रोशनी लेकर आता है। घर हो या बाहर, हर कोना साज-सज्जा से सजा नजर आता है। इसके लिए अब बाजार भी सज चुके हैं। टंडन रोड पर बिजली के झालरों की दुकान लगाने वाले देवेंद्र बताते हैं कि दीपावली पर पीतल और कॉपर की डिजाइनर एलईडी झालरें इस बार लोगों को पसंद आएंगी। इसमें जालनुमा डिजाइनों में लट्टू, सितारे, झूमर और लैंप जैसी दिखने वालीं झालरें काफी सुंदर हैं। इनकी कीमत 100 से 150 रुपये (पैक) है। महंगाई को देखते हुए डेकोरेशन के लिए कम बजट वाली बेहद सुंदर आयटम हैं।
वहीं, बाजार में पानी से चलने वाले एलईडी दीये भी पहली बार आए हैं। रानी महल इलाके के दुकानदार पुरुषोत्तम गुप्ता बताते हैं कि झालरों के अलावा डिजाइनर झूमर स्टाइल में रोशनी बिखरते हैंगिंग लैंप खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, जवाहर चौक के दुकानदार सुरेश कपूर ने बताया कि इस बार आर्टिफिशियल फूलों, कलरफुल फूलों की झालरों, फल और डेकोरेशन के लिए कई किस्म के फूल हैं जो देखने में बिल्कुल असली दिखते हैं। सुभाष मार्केट में वंदनवार की दुकान सजाने वाले आर्यन और दीप्ति ने बताया कि गेंदा और गुलाब की लड़ियां सजावट के लिए खूब पसंद की जा रहीं। वहीं, बाजार में फिर से कई दुकानों में चाइना की झालरें और डेकोरेशन का सामान दिख रहा।