फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without examination pass three lack student entry

बिना परीक्षा पास हो जाएंगे तीन लाख विद्यार्थी

Thu, 04 Mar 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Without examination pass three lack student entry
झांसी। झांसी और ललितपुर के तीन लाख विद्यार्थियों को लगातार दूसरे साल बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा। कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने के लिए केवल क्षमता आकलन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। इसे लेकर निर्देश आने के बाद शिक्षा विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते शैक्षिक सत्र 2019-20 में परिषदीय विद्यालयों को अगली कक्षा मेें प्रोन्नत कर दिया गया। साल 2020-21 में भी कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालयों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों को 10 फ रवरी और कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों को एक मार्च से खोला गया, लेकिन इस बार भी बच्चों की परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इसकी जगह विभाग प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसके जरिए कोरोना काल में पढ़ाई बाधित होने के कारण बच्चों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 100 दिन की उपचारात्मक पढ़ाई कराकर बच्चों को गणितीय क्षमताओं और उनके मूल्यांकन कर बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। शैक्षिक दक्षताएं विकसित करने के लिए विभाग ने समृद्ध हस्तपुस्तिका मुहैया कराई है। इनके जरिए ही भाषा और गणित का प्रारंभिक आकलन होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक झांसी के 137840 और ललितपुर के 163249 बच्चों को अगली कक्षा में भेजा जाएगा। विभाग ने शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रेरणा ज्ञानोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल नहीं करने का है नियम
निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को फेल न करने का नियम है। ऐसे में बच्चों को प्रोन्नत करने का फैसला लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों को भी इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 100 दिन का उपचारात्मक शिक्षण कराकर बच्चों की क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाएगा।
हरिवंश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed