{"_id":"63e2a1103421120b7c0ab2c7","slug":"without-document-capture-mobile-jhansi-news-jhs2384742181-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बगैर कागजात रायपुर ले जाए जा रहे थे डेढ़ करोड़ के मोबाइल, पुलिस ने ट्रक को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बगैर कागजात रायपुर ले जाए जा रहे थे डेढ़ करोड़ के मोबाइल, पुलिस ने ट्रक को किया सीज
Wed, 08 Feb 2023 06:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:00 AM IST
सार
ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वस्तुएं पकड़ी गई। इसके बाद दस्ते ने ट्रक समेत इन वस्तुओं को सीज कर दिया। जीएसटी अफसरों के मुताबिक इस पर कुल 1.11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को किया सीज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में जीएसटी दस्ते ने बगैर कागजात रायपुर ले जाए जा रहे डेढ़ करोड़ के मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरणों से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को सीज कर दिया गया है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। हालांकि ट्रक मालिक के सामने न आने से ट्रक को जीएसटी टीम ने अपने कब्जे में ले रखा है।
विज्ञापन
एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर आरएस द्विवेदी के मुताबिक दिल्ली से पंकज लॉजिस्टिक की ओर से मोबाइल, उसके सहायक उपकरण को ट्रक में लादकर रायपुर भेजा जा रहा था। सूचना मिलने पर इसे ग्वालियर रोड स्थित चेक पोस्ट के पास रोका गया। गाड़ी में इन उत्पादों से संबंधित कोई कागज नहीं था। इसके बाद गाड़ी को लेकर टीम रक्सा स्थित भौतिक सत्यापन केंद्र पहुंची। यहां ट्रक का भौतिक परीक्षण हुआ। इसमें ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की वस्तुएं पकड़ी गई। इसके बाद दस्ते ने ट्रक समेत इन वस्तुओं को सीज कर दिया। जीएसटी अफसरों के मुताबिक इस पर कुल 1.11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन