फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Within a month the e-cycle scheme is running with pedals but the battery is not working.

Jhansi News: एक महीने में ही ई-साइकिल योजना धड़ाम, पैडल से चल रही, बैटरी नहीं कर रही काम

Sun, 19 Nov 2023 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Within a month the e-cycle scheme is running with pedals but the battery is not working.
- स्मार्ट सिटी के तहत दो करोड़ से शुरू हुई थी पब्लिक बाइस्किल शेयरिंग परियोजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शुरू की गई पब्लिक बाइस्किल शेयरिंग परियोजना धड़ाम होती दिख रही है। एक महीने में ही कई ई-साइकिल की बैटरी में दिक्कत आने लगी है। ऐसे में स्टैंड पर खड़ीं ज्यादातर ई-साइकिल की बुकिंग नहीं हो रही है। कई बुक हो जा रही हैं, मगर उन्हें पैडल मारकर चलाना पड़ रहा है।
झांसी में अक्तूबर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत जाम की समस्या से बचाने, यातायात को सामान्य रखने, लोगों को स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पब्लिक बाइस्किल शेयरिंग परियोजना शुरू की गई। इस परियोजना पर दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मौजूदा समय में नगर निगम, अटल एकता पार्क, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, पानी वाली धर्मशाला समेत 15 जगहों पर ई-साइकिल के स्टैंड बने हुए हैं। किसी स्टैंड पर पांच तो कहीं पर आठ से दस ई-साइकिल खड़ी रहती हैं। ये योजना शुरू हुए एक महीना ही बीता है कि ई-साइकिल में समस्याएं सामने आने लगी हैं। अटल एकता पार्क में ई-साइकिल की बुकिंग कर रहे अमित श्रीवास्तव और आर्यन ने बताया कि तीन में से दो साइकिल में समस्या बता रहा है। यही स्थिति नगर निगम में खड़ी तीन ई-साइकिलों में भी देखने को मिली। लोगों ने बताया कि कुछ ई-साइकिल की बुकिंग हो जाने के बाद इनकी बैटरी काम नहीं करती हैं। ऐसे में पैडल मारकर चलाना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी जानें
.............
- ई-साइकिल के झांसी में 15 स्टैंड बने हैं।
- मौजूदा समय में 180 साइकिल संचालित हैं।
- चार्ज होने पर 30 से 35 किलोमीटर साइकिल चलती है।

- माई बाइक एप से बुकिंग होने पर 500 रुपये सिक्योरिटी जमा होती।
- प्रति घंटा 15 रुपये की दर से देनी पड़ती है फीस।


30 से 35 किलोमीटर चलने के बाद ई-साइकिल को चार्ज करना पड़ता है। ये प्रक्रिया रोजाना होती है। बैटरी समेत जो भी समस्याएं आती हैं, उन्हें दूर करवा दिया जाता है। - मो. कमर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed