फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Within 10 years the population in the Mandal increased by 22 percent

मंडल में 10 साल के भीतर 22 फीसदी बढ़ गई आबादी

Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Within 10 years the population in the Mandal increased by 22 percent
झांसी। योगी सरकार जनसंख्या कानून लाने जा रही है, इस पर तमाम बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, पिछले एक दशक में झांसी मंडल में जनसंख्या विस्फोट हो गया है। 10 सालों में मंडल की आबादी 22 फीसदी बढ़ गई है। प्रशासन की तरफ से चल रही जनगणना में ये अनुमानित जनसंख्या सामने आई है।
विज्ञापन

विश्व में जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे पायदान पर है। आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा सूबा है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार बेतहाशा रूप से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए कानून लाने जा रही है। इस पर कई राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया है। मगर झांसी मंडल के जो आंकड़े सामने आए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं। 2021 की जनगणना का काम चल रहा है। इसी दौरान झांसी मंडल की जनसंख्या के अनुमानित आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। मंडल में पिछले एक दशक में 22 प्रतिशत जनसंख्या बढ़ी है। झांसी में 4,49,684, ललितपुर में 2,74,858 और जालौन में 3,80,294 आबादी में इजाफा हुआ है। तीनों ही जनपदों में एक समान प्रतिशत के साथ जनसंख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

30 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या पखवाड़ा
जिले में इन दिनों विश्व जनसंख्या पखवाड़ा चल रहा है। 11 जुलाई से शुरू होने वाला पखवाड़ा 30 जुलाई को समाप्त होगा। एसीएमओ डॉ. एनके जैन ने बताया कि पखवाड़ा में जिनके दो बच्चे हो चुके हैं, उन्हें स्थाई नसबंदी की सलाह दी जा रही है। जिनका एक बच्चा हैं, उनसे अंतरा, छाया, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी अपनाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार सालों में नसबंदी योजना का अच्छा असर दिखा है। पुरुष भी अब नसबंदी कराने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
जिला 2011 अब प्रतिशत
झांसी 19,98,603 24,48,287 22.49
ललितपुर 12,21,592 14,96,450 22.49
जालौन 16,89,924 20,70,218 22.50
..............................................................................
कुल 49,09,969 60,14,955 22.50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed