फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Withdrawal of ATMs with banks

बैंकों के साथ एटीएम की भी छुट्टी

Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of ATMs with banks
atm - फोटो : demo
बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के कारण बैंक थे, लेकिन ज्यादातर एटीएम से भी रुपये नहीं निकले। कड़ी धूप में लोग एटीएम दर एटीएम भटकते रहे। कोई यह बताने वाला नहीं था कि रुपये कब उपलब्ध होंगे। इस हफ्ते के अंत तक समस्या का समाधान  होनी की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिजर्व बैंक की ओर से दो महीने से बैंकों को करेंसी नहीं दी जा रही है। बैंक अपने स्तर पर काम चला रहे हैं। यानी जितनी करेंसी जमा होती है, उसी में एटीएम भी भिजवाते हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे यह भी बताया जा रहा है कि कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन इसकी जानकारी बैंक उपभोक्ताओं को नहीं दी जा रही है। इस कारण दिक्कत बढ़ रही है। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि वह इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात करेंगे। बुधवार को उनसे बात करने की कोशिश की गई पर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


एटीएम में नोटों की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोगों को आपात परिस्थिति में सहायक बनने वाले एटीएम धोखा दे रहे हैं। बैँकों को जल्द एटीएम की व्यवस्था को सुचारु करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डा. मुकेश शिवहरे, पंचवटी
 
जब शहर में एटीएम की यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों का हाल आप समझ ही सकते हैं। पिछले एक घंटे से परेशान होने के बाद बीकेडी चौराहे स्थित एटीएम से रुपये निकले हैं।

  नफीस खान, शिवाजी नगर
 
करेंसी की किल्लत पर रिजर्व बैंक के अधिकारियों से बात हुई है। उम्मीद है कि इसी हफ्ते समस्या का समाधान जरूर हो जाएगा।
                                                              -नीरजा कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed