{"_id":"5818f01b4f1c1bac31436c51","slug":"with-my-prayers-for-the-longevity-brother-tilak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीर्घायु की कामना के साथ भाई को किया तिलक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीर्घायु की कामना के साथ भाई को किया तिलक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
cultural news
- फोटो : demo
मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर भाई - बहन के अटूट रिश्ते का पर्व भाई दूज मनाया गया। इस अवसर पर घर - घर में पूजन अर्चन हुआ और बहनों ने दीर्घायु की कामना के साथ भाइयों को तिलक लगाया।
नगर में भाई दूज की रौनक मंगलवार को सुबह से ही रही। पर्व को लेकर भाई - बहनों में उत्साह रहा। परंपरागत रूप से महिलाओं ने अपने - अपने घर के द्वार पर पूजन किया। इसके बाद बहनों ने विधिवत रूप से अपने - अपने भाईयों का तिलक रौली, चंदन, चावल से कर उन्हें मिठाई खिलाई। आरती कर अपने भाई के जीवन में सुख समृद्धि तथा उसके निरोगी रहने की कामना ईश्वर से की। इस मौके पर भाईयों ने भी उपहार देकर बहनों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर दिन भर ग्राहकों का जमावड़ा रहा। सभी जगह चहल पहल नजर आई। बस स्टैंड पर यात्रियों की दिन भर भारी भीड़ रही। बसें खचाखच भरकर चलीं।
दिवाली पर रोडवेज ने कमाए 55 लाख
झांसी। दीपावली उत्सव के तीन दिन रोडवेज ने खूब कमाई की। झांसी परिक्षेत्र में रोडवेज को लगभग 55 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक डी वी सिंह ने बताया कि तीन दिन तक दो सौ बसें प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर संचालित की गईं। इससे जहां सवारियों को अच्छी सेवा मिली, वहीं रोडवेज को अच्छी आय भी हुई।