फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will enjoy the music with a walk

टहलने के साथ मिलेगा संगीत का आनंद

Fri, 04 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Will enjoy the music with a walk
झांसी। किले की तलहटी में बने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में आने वाले लोगों को अब सैर सपाटे के साथ मधुर संगीत का भी आनंद मिलेगा। जल्द ही नगर निगम पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगवाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क व उसके बगल में स्थित महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। रखरखाव व सुंदरता की दृष्टि से दोनों ही पार्क आकर्षक हैं। दोनों ही पार्क नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। नगर निगम ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में आने वाले सैलानियों को और अधिक लुभाने के लिए यहां साउंड सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पार्क के किनारों व बीच में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर साउंड लगाए जाएंगे। साथ ही गीत बजाने के लिए साउंड सिस्टम के साथ मिक्सचर, एंप्लीफायर आदि लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए 14.5 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मैथिलीशरण गुप्त पार्क को सड़क के दूसरी ओर बने वृंदावन लाल वर्मा पार्क से भी जोड़ा जाएगा। नगर निगम किला रोड के नीचे से अंडरग्राउंड सड़क बनाकर दोनों पार्कों को जोड़ेगी। नगर निगम ने इसके लिए करीब 15 लाख रुपये का स्टीमेट बना लिया है, जिसके टेंडर शीघ्र ही निकाले जाएंगे।

गौरतलब है कि वृंदावन लाल वर्मा पार्क जेडीए ने विकसित किया है, लेकिन नगर निगम ने अमृत योजना के तहत इसके सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाया है, जिसे मंजूरी मिल गई है। अंडरग्राउंड सड़क का काम राज्य वित्त आयोग द्वारा आवंटित धन से किया जाएगा।


पार्क में सुबह टहलने आने वालों के कान में जब धार्मिक व शास्त्रीय संगीत की मधुर धुन घुलेगी तो उनका मन आनंदित हो जाएगा। संगीत से पार्क में टहलने का मजा भी दो गुना हो जाएगा।
किरन राजू बुकसेलर
महापौर, नगर निगम, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed