{"_id":"58ee81794f1c1b9c36cf7f92","slug":"will-celebrate-marriage-ceremony-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन चलेगा विवाह उत्सव, आएगी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन चलेगा विवाह उत्सव, आएगी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
rani laxmibai
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमंत महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई के विवाहोत्सव की 175 वीं वर्षगांठ समारोह को लेकर महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी की बैठक हुई। सर्व सम्मति से तय हुआ कि समारोह तीन दिन मनाया जाएगा, जो 18 मई से 20 मई तक चलेगा।
कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 18 मई को होगा, जिसकी सुबह 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता, शाम 7 बजे से रानी की मेहंदी रस्म कार्यक्रम होगा। 19 मई को शाम 4 बजे महाराज गंगाधर राव की बारात नगर भ्रमण करेगी। बारात भ्रमण के बाद श्री गणेश मंदिर में प्रतीकात्मक विवाह की रस्में होगी। शाम 6:30 बजे संगीत समारोह प्रारंभ होगा, जिसमें भारतीय संगीतज्ञ परिवार संस्था के 25 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। संगीत समारोह का द्वितीय सत्र 20 मई को सुबह 8 बजे से और समापन कार्यक्रम शाम 5 बजे से होगा।
इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई के वंशज प्रपौत्र अरुण राव व उनके परिजन उपस्थित रहेंगे। बैठक में परशुराम सेवा संस्थान के अनिल दीक्षित, शुभांगी डेग्वेकर, राधा गर्दे, उषा बुधौलिया, अरविंद ओझा, सुप्रिया खानवलकर, सुनीता अग्रवाल, मनमोहन गेड़ा, कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, योगिता अग्रवाल, अतुल किलपन, मोहन नेपाली, रवीश त्रिपाठी, समीर तिवारी, सुरेश खेर, मिलिंद देसाई, मोहम्मद नईम, जीतू जैन, राहुल सक्सेना, दिलीप करकरे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश पाठक ने की। आभार सह सचिव उज्जवल देवधर ने जताया।