{"_id":"5775788d4f1c1b615679b825","slug":"will-cctv-frontline","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगहबानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगहबानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
ramjan, jhansi news
- फोटो : demo
झांसी। अलविदा जुमा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि सुरक्षा के लिए जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। अराजक तत्वों पर निगरानी के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी मसजिदों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र को सूचनाएं एकत्रित करने के आदेश दिए गए हैं। थानों की पुलिस ने क्षेत्र के पशु पालकों को हिदायत दी है कि वह किसी भी सूरत में जानवरों को बाड़े से नहीं निकलने दें।
पशु पालकों के इलाकों में भी पुलिस को लगाया गया है ताकि आदेश का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करके प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रमुख मसजिदों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर नमाज के दौरान वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।