फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Feared threat of wife Husband died by consuming poison

'मेरे भाई तुम्हें पीटने आ रहे हैं': झगड़े के बाद फोन करके पत्नी ने कही ये बात, घबराए पति ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
सार

मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक पत्नी परवीन स्वभाव से काफी तेज है, जबकि पति चांद बाबू काफी सीधा-साधा था। अक्सर ही परवीन पति को डांट-फटकार लगाती रहती थी। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Feared threat of wife Husband died by consuming poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के पूंछ के अमरौक गांव में पत्नी की धमकी से घबराए पति ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी ने इसकी जानकारी मायके में फोन करके अपने भाइयों को दे दी। इतना ही नहीं उसने यह बात दुकान पर गए अपने पति को भी फोन करके बता दी। कहा कि उसके भाई आ रहे हैं। इससे घबराए युवक ने जहर खा लिया। घर वाले मेडिकल कालेज लेकर भागे जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना पूंछ के अमरौक गांव निवासी चांद बाबू (35) पुत्र जान मोहम्मद मोंठ में एक दुकान पर काम करता था। परिजनों का कहना है कि चांद बाबू की शादी नौ साल पहले जालौन के चोरसी निवासी परवीन बानो से हुई थी। उनका पांच साल का एक बेटा भी है। परवीन स्वभाव से काफी तेज है जबकि पति चांद बाबू काफी सीधा-साधा था। अक्सर ही परवीन पति को डांट-फटकार लगाती रहती थी। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद चांद बाबू दुकान चला गया। पत्नी ने उसे फोन करके कहा कि उसने अपने भाई को बुला लिया है। वह आएगा और तुमको बांधकर मारेगा, तब सुधर जाओगे।

विज्ञापन

यह बात सुनकर चांद बाबू डर गया। शाम को घर आने से पहले उसने अपनी भाभी को फोन लगाकर घर पर किसी के आने के बारे में पूछा। रात करीब 9:30 बजे चांद बाबू ने घर से थोड़ी दूर कुआं चौराहे के पास पहुंच कर जहर खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर वह गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे अचेत हाल में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि चांद बाबू का जहर खाने से पहले पत्नी से विवाद हुआ था। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पिछले साल भी खा लिया था जहर
परिजनों का कहना है कि चांद बाबू बहुत सीधा था। वह पत्नी से भी डरता था। पत्नी से विवाद के चलते एक साल पहले भी उसने जहर खा लिया था लेकिन, परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचा ली थी। उसके जीजा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी एवं उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed