फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife reached medical college after getting wind of her husband's affair, deflated the wheels of the car

Jhansi News: पति की आशिकी की भनक लगने पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पत्नी, कार के पहियों की निकाली हवा

Sun, 08 Oct 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wife reached medical college after getting wind of her husband's affair, deflated the wheels of the car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। चिकित्सक पति की आशिकी की भनक लगते ही उसकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। पत्नी के पहुंचने पर चिकित्सक पिछले दरवाजे से भाग निकाला। इससे पत्नी नाराज हो गई। उसने चिकित्सक पति की कार की हवा निकाल दी। पत्नी ने नवाबाद थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार शाम पोस्टमार्टम हाउस के पास स्थित एक इमारत में एक चिकित्सक अपनी महिला मित्र के साथ थे। इसकी भनक चिकित्सक की पत्नी को लग गई। कुछ ही देर में चिकित्सक की पत्नी भी वहां पहुंच गईं। इसकी भनक जैसे ही चिकित्सक को लगी वह पिछले गेट से निकल भागे। उनकी पत्नी ने वहां जमकर हंगामा किया। बाहर ही चिकित्सक की कार भी खड़ी थी। पत्नी ने यह कहते हुए कार के पहियों की हवा निकाल दी कि यह कार दहेज में दी गई है। यह कार वह वापस लेकर जाएंगी। इसके बाद उनकी ओर से नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed